{"_id":"675f16ce95f6fbc16d07128a","slug":"student-beaten-father-nose-cut-with-a-knife-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ट्यूशन पढ़ने गए छात्र को पीटा, चाकू के प्रहार से कटी पिता की नाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ट्यूशन पढ़ने गए छात्र को पीटा, चाकू के प्रहार से कटी पिता की नाक, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 15 Dec 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:20 PM IST
सार
बेटा शाम करीब पांच बजे ट्यूशन पढ़ने के गांव नगला मदारी बिसावर गया था। वहां नामजद भी पढ़ते थे। बेटे को पीटने की सूचना पर पिता अपनी बेटी के साथ नगला मदारी जा रहे थे, रास्ते में आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गूलर बिसवार में ट्यूशन पढ़ने गए छात्र को पीटा और उसके पिता की नाक काट दी गई। घटना के पांच दिन बाद सादाबाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया गया है।
विज्ञापन
गांव नगला गूलर बिसावर निवासी मुन्नालाल ने अपने गांव के गंगाराम और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुन्नालाल ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा 10 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे ट्यूशन पढ़ने के गांव नगला मदारी बिसावर गया था। वहां नामजद भी पढ़ते थे। बेटे को पीटने की सूचना पर वह अपनी बेटी के साथ नगला मदारी जा रहे थे, रास्ते में आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू और सरिया से प्रहार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देकर गिरा दया। घटना के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। वहां से आने के बाद उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन