फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student Accused of Sexual Exploitation Under Promise of Marriage; Report Filed

Hathras News: छात्र पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Student Accused of Sexual Exploitation Under Promise of Marriage; Report Filed
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में युवती के पिता ने छात्र पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती के बयान के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है, जिसकी जानकारी के बाद परिवार ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन




युवक पर जूनियर छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दोनों दो साल से एक-दूसरे में संपर्क में थे और प्रेम संबंध थे। पांच दिन पहले परिवार को इस बारे में पता चला किया। युवती के परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने युवक से मारपीट की और उससे मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन




मारपीट से क्षुब्ध युवक घर से भाग गया और लौटकर नहीं आया। इस संबंध में परिवार ने कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की। इधर, युवती के परिजनों को युवक के मोबाइल में दोनों की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मिले। इसके बाद वे बृहस्पतिवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे तथा मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने पीड़ित युवती से भी बात की। उसने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का वादा कर फंसाया और यौन शोषण किया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने रात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed