{"_id":"5d2b7c7c8ebc3e6cc8025248","slug":"struggling-to-stitching-stones-sikandhra-rahu-news-ali2083385190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंटा गाड़ने को लेकर जम कर पथराव मारपीट।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंटा गाड़ने को लेकर जम कर पथराव मारपीट।
विज्ञापन
स्कूल की जमीन से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
आधा दर्जन लोग घायल, दोनों ओर से जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर में रविवार की सुबह पुराने सरकारी स्कूल की जमीन से होकर ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आधा घंटा तक दोनों पक्षों के बीच पथराव मारपीट का दौर चला। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट का दौर चलता रहा। मारपीट में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव निवासी रामनरेश पुत्र विशंभर ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वो सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही श्रीनिवास के पुत्र शिवेन्द्र, दिनेश, अनिल, दीपेश यादव ने रोक लिया तथा ट्रैक्टर नहीं निकलने दिया। विरोध करने पर ये लोग लाठी डंडे लेकर आ गए तथा मारपीट करने लगे। इन लोगों ने पथराव भी किया। इसमें मां उर्मिला देवी, भाभी गुड्डी देवी, भतीजा बाबी घायल हो गया।
दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार पुत्र श्री निवास ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव के ही रामविरेश उसके घर में होकर ट्रैक्टर निकाला। इसका विरोध किया तो वीरेश, श्रीकिशन, ब्रजेश, सीटू, बांबी, हरिओम, अजय, संजू आ गए और घर में घुस कर मारपीट पथराव करने लगे। कुल्हाड़ी के प्रहार से शिवेंद्र घायल हो गया। प्रकरण में दोनों पक्षों के शिवेंद्र कुमार, दिनेश, रामनरेश, बांबी, उर्मिला पत्नी विशंभर सिंह गुड्डी देेवी पत्नी वीरेश घायल हो गए।
विज्ञापन
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पहले गांव में सरकारी स्कूल को इन लोगों के बजुर्गों ने जमीन दी थी। अब स्कूल गांव से बाहर बन गया जमीन खाली हो गयी। इसको लेकर दोनों पक्षों का मामला अदालत में चल रहा है। एक पक्ष उस जगह में खूंटा गाड़ रहा था तभी दूसरे पक्ष का एक ट्रैक्टर लेकर आ गया इसी बात पर भिड़ंत हो गया। पुलिस ने प्रकरण में देवेंद्र पुत्र श्रीनिवास, दिनेश, रामविरेश, बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है।