फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strong sun and humidity worsened the condition

Hathras Weather: तेज धूप और उमस ने की हालत खराब, पसीने से पूरे दिन भीगा रहा बदन

Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
सार

ज्यादातर लोग दोपहर में घर, दुकान और दफ्तरों के अंदर कूलर और एसी की ठंडी हवा में बैठे नजर आए। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही न होने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। शाम ढलने के बाद गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े, तब जाकर बाजारों में रौनक लौटी।

विज्ञापन
Strong sun and humidity worsened the condition
गर्मी में अलीगढ रोड स्थित नहर में नहाते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी के वार से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। 28 मई को भी तेज धूप और लू की मार से लोग बेहाल रहे। उमस ने भी खासा परेशान किया। बदन पूरे दिन पसीने से भीगा रहा।

विज्ञापन


28 मई को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत ही उमस भरी गर्मी के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में धूप की किरणें तन झुलसाती महसूस हुई। बेहद जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकले भी तो सिर से पांव तक शरीर को ढंककर निकले।
विज्ञापन


ज्यादातर लोग दोपहर में घर, दुकान और दफ्तरों के अंदर कूलर और एसी की ठंडी हवा में बैठे नजर आए। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही न होने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। शाम ढलने के बाद गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े, तब जाकर बाजारों में रौनक लौटी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि 29 मई को भी तापमान में इजाफा होने की संभावना नहीं है, लेकिन उमस और गर्मी लगातार परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed