{"_id":"5e4054238ebc3ee5ce01b5fb","slug":"strike-over-after-sdm-and-co-compensation-sikandhra-rahu-news-ali2262474160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना
विज्ञापन
धरने को समाप्त कराते एसडीएम, सीओ।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गांव सबदलपुर में युवक की हत्या के बाद चार लोगों की नामजदगी के खिलाफ पिछले एक पखवाड़े से चल रहा ग्रामीणों का धरना रविवार को एसडीएम विजय शर्मा और सीओ डॉ. राजीव कुमार के आश्वासन पर खत्म हो गया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि दो नामजदों का नाम रिपोर्ट से निकाल दिया जाएगा।
बता दें कि गांव सबदलपुर में दिनेश नामक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। ग्रामीण शुरू से ही इसका विरोध कर रहे थे। इसके विरोध में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव दो माह से ज्यादा ग्रामीणों के साथ गांव आलमपुर में धरने पर बैठे थे। बात नहीं बनी तो धरना भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में चलने लगा। लगभग 15 दिन से चल रहे धरने पर रविवार को एसडीएम और सीओ पहुंचे। ग्रामीणों से बात की और आश्वासन दिया कि सोमवीर और सतीश का नाम केस स निकाल दिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। इस मामले में एक नामजद राजेंद्र सिंह को पुलिस ने हत्या में प्रयुुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा नामजद सुरेंद्र उस लड़की का पिता है, जिससे मृतक का प्रेम प्रसंग होने की बात कही जा रही है।