फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Storage devices, hard disks, and pendrives have seen their prices triple.

Hathras News: स्टोरेज डिवाइस, हार्डडिस्क-पेनड्राइव के दाम तीन गुने तक बढ़े

Tue, 10 Mar 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 10 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Storage devices, hard disks, and pendrives have seen their prices triple.
शहर की एक दुकान पर रखा पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, चिप व अन्य प्रकार की एसेसरी का स्टॉक। संवाद - फोटो : Samvad
पिछले दो महीनों में हार्डडिस्क, एसएसडी, मेमोरी कार्ड और पेनड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइस के दामों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो गई है। कई उत्पादों की कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ कंप्यूटर कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कंप्यूटर उपकरण के कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में एआई कंपनियों द्वारा अत्याधुनिक स्टोरेज डिवाइसों की मांग बढ़ने के कारण बड़ी कंपनियां इनका ही उत्पादन ज्यादा कर रही हैं। इस कारण सामान्य उपयोग वाले उत्पादों की आपूर्ति कम हो गई है और बाजार में इनकी कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




बाजार में दो महीने पहले तक 128 जीबी क्षमता की पेनड्राइव करीब 600 रुपये में मिल जाती थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर लगभग 1400 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह करीब 800 रुपये में मिलने वाली एसएसडी अब 2500 रुपये तक बिक रही है। इसका असर कंप्यूटर और लैपटॉप के दामों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले करीब 30 हजार रुपये में मिलने वाला लैपटॉप अब लगभग 39 हजार रुपये में मिल रहा है, जबकि 12 हजार रुपये में मिलने वाले डेस्कटॉप कंप्यूटर की कीमत भी बढ़कर करीब 17 हजार रुपये तक पहुंच गई है। कारोबारियों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति सामान्य हुई और स्टोरेज डिवाइसों की आपूर्ति बढ़ी तो आने वाले महीनों में कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।




महंगा हो गया फोटोग्राफी व मोबाइल का बाजार
कंप्यूटर हार्डवेयर व मेमोरी उत्पादों का उत्पादन कम होने के चलते सिर्फ कंप्यूटर कारोबार ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी व मोबाइल का कारोबार भी प्रभावित है। स्टोरेज के लिए फोटोग्राफी में बड़े स्तर पर पेन ड्राइव और चिप आदि का प्रयोग किया जाता है। इस समय दामों में इजाफा होने से फोटोग्राफी भी महंगी हो गई है।




पिछले कुछ समय से स्टोरेज डिवाइसों की सप्लाई कम हो गई है। इस कारण इनकी कीमतों में तेजी आई है। ग्राहक जब पुराने दाम पूछते हैं तो उन्हें नई कीमतें सुनकर आश्चर्य होता है। फोटोग्राफी का कारोबार इससे काफी प्रभावित हो रहा है।

-रामकिशन वर्मा, फोटोग्राफर।





कीमतें बढ़ने से बिक्री पर भी असर पड़ा है। कई ग्राहक अभी खरीदारी टाल रहे हैं और कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आने वाले समय में उत्पादन सामान्य हुआ तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।
-श्रीनाथ आशीष, कंप्यूटर एवं एसेसरी के विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed