फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stoppage of Kalka, Mahananda and Jammu Tawi started in Hathras

Good News: हाथरस में कालका, महानंदा और जम्मू तवी का शुरू हुआ ठहराव, तीन साल से नहीं था स्टॉपेज

Sun, 25 Jun 2023 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

इन ट्रेनों के संचालन को लेकर कई बार सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रयास किया था। विगत में सांसद राजवीर दिलेर ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इन ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
Stoppage of Kalka, Mahananda and Jammu Tawi started in Hathras
हाथरस जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के लोगों को अब लंबी दूरी तय करने के लिए नजदीकी जिलों की दौड़ नहीं लगानी पडे़गी। हाथरस जंक्शन स्टेशन से कालका, महानंदा व जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आज रविवार से शुरू हुआ। सांसद राजवीर दिलेर रविवार को कालका एक्सप्रेस से अलीगढ़ से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कालका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनों के ठहराव शुरू होने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। इन तीनों ट्रेनों से यात्री हावड़ा, अलीपुरद्वार तक का सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में कोविड काल के दौरान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों को सुपर फास्ट बनाते हुए इनके आगे शून्य लगा दिया। इस कारण हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 3 साल से कालका महानंदा, जम्मूतवी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों के संचालन को लेकर कई बार सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रयास किया था। विगत में सांसद राजवीर दिलेर ने रेल मंत्री से मुलाकात कर इन ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई। 
विज्ञापन


रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के संचालन की 25 जून की तिथि निर्धारित थी। आज रविवार की सुबह 9.04 मिनट पर कालका एक्सप्रेस हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया था। इसी ट्रेन में सवार होकर अलीगढ़ से सांसद राजवीर दिलेर हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचे। इस दौरान सांसद ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन स्टेशन पर 8 मिनट तक रुकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद का ट्रेन का ठहराव कराने को लेकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव के साथ ही जल्द ही कुछ और ट्रेनों के ठहराव का प्रयास किया जाएगा। जनता को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हूं। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, भूरा पहलवान, उप यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन, एएससी आरपीएफ एसपी सिंह, सहायक सिग्नल अभियंता वारिस अली, एसएस हाथरस जंक्शन मुकेश मीणा, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता दूरसंचार अनिल सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, आदि मौजूद रहे। 

लोगों ने सांसद के समक्ष रखी समस्याएं

समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने सांसद राजवीर दिलेर को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर समाज सेवी रामगोपाल दीक्षित ने ज्ञापन के जरिए कहा कि हाथरस रोड स्टेशन को हॉल्ट से हटाकर दोबारा स्टेशन का दर्जा दिया जाए, जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। एनईआर की रेलवे लाइन को एनसीआर की रेलवे लाइन से जोड़ा जाए, जिससे कि स्टेशन पर कई अन्य ट्रेनों का ठहराव भी शुरू हो सके। इस दौरान प्रमोद मदनावत, सामेंद्र सिंह, हर प्रसाद सिंह, कमल सिंह, विपिन अग्निहोत्री आदि मौजूद थे। 

पांच हजार रुपये की प्रतिदिन आमदनी होना आवश्यक
इन ट्रेनों के नियमित संचालन के रेलवे की ओर से भी कुछ मानकों का निर्धारण किया गया है। इन ट्रेनों को 6 महीने के ट्रायल पर संचालित किया गया है। इन ट्रेनों के नियमित संचालन के लिए प्रत्येक ट्रेन से 5 हजार रुपये की प्रतिदिन आमदनी होना आवश्यक है। इसी आधार पर ट्रेनों को नियमित रखा जाएगा।

हाथरस जंक्शन स्टेशन से कालका, मुरी व महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव आज से शुरू हुआ है। इस स्टेशन का इन टे्रनों की वजह से हावडा, जम्मू, सिक्कम, पंजाब, दिल्ली से जुड़ गई है। कोविड से पहले कुछ वजहों से इन ट्रेनों का ठहराव रोक दिया गया था। अब कई ट्रेनों के ठहराव किया जा सकता है। इस स्टेशन से प्रतिदिन 4 से 5 हजार लोगों का अवागमन रहता है। इन ट्रेनों के शुरू होने से इस संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। -अमित सुदर्शन, यातायात प्रबंधक
महानंदा एक्सप्रेस के संचालन से समय व पैसे दोनों की बचत होगी। फिरोजाबाद तक महज 40 रुपये में पहुंच जाएंगे। वरना हाथरस से होते हुए फिरोजाबाद जाना पड़ता है। -विशाल, यात्री
कालका एक्सप्रेस चलने से काफी राहत है। इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को कानुपर पहुंचने में काफी सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन को कई अन्य ट्रेनों का भी ठहराव करना चाहिए। -टीटू, यात्री। 


यह है ट्रेनों का समय व संचालन की स्थिति
कालका एक्सप्रेस दिल्ली से हावड़ा जाती है। यह ट्रेन 25 जून से हाथरस जंक्शन पर आठ बजकर 55 मिनट पर सुबह में आएगी। वापसी में हावड़ा से कालका में पांच बजकर 45 मिनट शाम में पर आएगी। इस ट्रेन से टूंडाल ईटावा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, ईटावा, कानपुर, प्रयोगराज, मुगलसराय, हावड़ा आदि जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दो मिनट तक ठहराव रहेगा।

महानंदा दिल्ली से अलीपुर जंक्शन तक चलती है।। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन पर दिल्ली से चलकर दस बजकर आठ मिनट पर सुबह में हाथरस जंक्शन पर आएगी। वापसी में पांच बजकर दो मिनट पर आएगी। यह ट्रेन, प्रयागराज, मुगलसराय बंगला गुहावटी असम आदि स्टेशनों तक जाएगी। महानंदा का दो मिनट का ठहराव रहेगा। जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन संभलपुर तक होता है। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर नौ बजकर तीन मिनट में सुबह में आएगी। वापसी में पांच बजकर 25 मिनट पर आएगी। इस ट्रेन के जरिए यात्री कानपुर इलाहाबाद, फतेहपुर, टूडला, ईटावा, फफूंद, फतेहपुर, चुनार, चौपन, उडीसा, झारखंड आदि स्टेशनों तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed