{"_id":"68a7490c8e1e972acd0fab5d","slug":"stone-pelting-between-two-parties-video-goes-viral-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव, कई लोग घायल, दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव, कई लोग घायल, दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 Aug 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:58 PM IST
सार
एक पक्ष के व्यक्ति को खेत से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद पथराव हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हसायन की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अजमतपुर अजगरा में 21 अगस्त को दो पक्षों के बीच दो दिन पहले हुए मामूली बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई। पथराव हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस घटना में एक पक्ष के व्यक्ति को खेत से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद पथराव हो गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पीड़ितों ने कोतवाली हसायन पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस घटना में गंगा देवी पक्ष के सनी, बॉबी और विजय समेत कई लोग घायल हुए हैं। गंगा देवी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार-चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन