फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stone pelting and firing caused stampede in Jimispur

Hathras News: मेड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव व फायरिंग से मची भगदड़, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
सार

गांव के दो पक्षों में काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों पक्षों में मामूली मारपीट होती रहती थी। शनिवार की सुबह एक पक्ष ने खेत की मेड़ तोड़ दी। दूसरे पक्ष में आपत्ति जताई तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए तथा मारपीट चालू हो गई।

विज्ञापन
Stone pelting and firing caused stampede in Jimispur
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा हाईवे रोड स्थित गांव जिमिसपुर में 26 जुलाई की सुबह आठ बजे मेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के बाद एक पक्ष ने अपने लोगों को फोन करके बुला लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाईवे पर खड़े होकर जमकर फायरिंग की। एक पक्ष के राजवीर के कंधे में गोली रगड़कर निकल गई। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


गांव के दो पक्षों में काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों पक्षों में मामूली मारपीट होती रहती थी। शनिवार की सुबह एक पक्ष ने खेत की मेड़ तोड़ दी। दूसरे पक्ष में आपत्ति जताई तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए तथा मारपीट चालू हो गई। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने फोन करके अपने लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग गाड़ियों में भरकर घटनास्थल पर पहुंच गए और हाईवे पर खड़े होकर फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाले एक पक्ष को दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर की बौछार कर खदेड़ दिया। दूसरे पक्ष के हावी होते ही फायरिंग कर रहे लोग गाड़ियों में भरकर अपनी जान बचाकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को लाठियां फटकार कर भगा दिया। 


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कचौरा चौकी के उप निरीक्षक ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इधर, गांव में बवाल के बाद दहशत का माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed