फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stock worth crores found in SIB raid

Hathras News: एसआईबी के छापे में करोड़ों का स्टॉक मिला

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stock worth crores found in SIB raid
सासनी के गांव नगला भूरा के निकट स्थित एमएम बिल्डर का परिसर। संवाद - फोटो : Samvad
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) मथुरा की विशेष अनुसंधान शाखा (एआईबी) टीम ने बुधवार देर रात तक सासनी के गांव नगला भूरा के निकट एमएम बिल्डर्स नामक फर्म पर छानबीन की। मौके पर मिले करोड़ों रुपये के स्टॉक को एसआईबी ने दर्ज किया। पता चला कि मथुरा की एक फर्म की शाखा के रूप में इस कंक्रीट मिक्चर प्लांट का संचालन हो रहा था। इसके आधार पर अब मूल फर्म मालिक को नोटिस जारी कर दस्तावेज तलब किए जाएंगे।
विज्ञापन





बुधवार की दोपहर को एसआईबी टीम ने इस प्लांट पर छापा मारा था और इसके स्टॉक के रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया था। एसआईबी मथुरा के उपायुक्त शशी भूषण त्रिपाठी का कहना है कि फर्म मूल रूप से मथुरा में संचालित होती है। सासनी स्थित शाखा में एकमात्र प्रबंधक की तैनाती है। यहां मौजूद कई प्रकार के स्टॉक को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




यह फर्म सीधे तौर पर कंक्रीट, सीमेंट और बदरपुर आदि का मिश्रण बनाकर सीधे सरकारी व गैर सरकारी कार्य के लिए भेजती है। मौके पर पांच हजार से अधिक सीमेंट की बोरियां, बड़ी मात्रा में कई प्रकार की कंक्रीट, बदरपुर व मोरंग आदि का स्टॉक मिला है। मिक्चर प्लांट के साथ ही अच्छी संख्या में मिक्चर वाले वाहनों का भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। अब मूल फर्म से इस प्लांट के स्टॉक का मिलान कराया जाएगा। इसके बाद जुर्माना व कर निर्धारण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed