फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stock of medicines is low, dirt found in Gaushala campus

दवाओं का स्टॉक कम, गोशाला परिसर में मिली गंदगी

Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stock of medicines is low, dirt found in Gaushala campus
दवाओं का स्टॉक कम, गोशाला में मिली गंदगी
विज्ञापन

सीडीओ ने किया पराग डेयरी सासनी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सासनी स्थित पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का सीडीओ आरबी भास्कर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला परिसर में गंदगी मिली। पशुओं के उपचार के लिए दवाओं का स्टॉक भी कम मिला। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
सीडीओ आरबी भास्कर ने पराग डेयरी स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। संबंधित विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने गोशाला परिसर पहुंचकर गोवंश के रखरखाव की स्थिति, चारे, पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्था का अवलोकन किया। गोवंशों की देखभाल में लगे कर्मचारियों से वार्ता की। चारे के रखरखाव की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

उन्होंने पशुओं के बीमार होने की स्थिति में दवाओं और चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने के बारे में जानकारी ली। परिसर में गंदगी मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। दवाओं का स्टॉक भी देखा। परिसर में दवाओं का स्टॉक कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा मेें रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed