फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sticks used in children dispute

Hathras News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार हुए घायल, शांति भंग में चालान

Thu, 04 Jan 2024 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तंदुला में किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। विवाद के चलते बड़े लोग भी सामने आ गए। पहले इन लोगों में गाली-गलौज हुई और उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
Sticks used in children dispute
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

बच्चों की लड़ाई में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज से बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। चारों का शांति भंग में चालन कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तंदुला में 4 जनवरी की दोपहर को किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद के चलते बड़े लोग भी सामने आ गए। पहले इन लोगों में गाली-गलौज हुई और उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें लियाकत पुत्र खोसली व अनवर, सलमान व शानू पुत्र लियाकत घायल हो गए। पुलिस ने चारों ही घायलों का बागला जिला अस्पताल की में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद शांति भंग में चालान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed