फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Statue unveiled on the occasion of 128th pt. Gayaprasad anniversary

128वीं जयंती पर प. गया प्रसाद की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Sat, 21 Nov 2020 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Statue unveiled on the occasion of 128th  pt. Gayaprasad anniversary
घंटाघर पर प्रतिमा स्थापना को लेकर पूजा-अर्चना करते पालिका अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी महाराज की 128वीं जयंती पर धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम पर पंडित गया प्रसाद जी महाराज की जयंती पर महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री गिरिराज महाराज का जहां पंचामृत अभिषेक किया गया। वहीं अलौकिक छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला के दर्शन भी हुए। कई कीर्तन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई।
जयंती के अवसर पर बाबा गया प्रसाद जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया व पूजा-अर्चना भी की गई। मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम पर श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में परम संत पंडित गया प्रसाद जी महाराज की 128 की पावन जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भारी धूम रही। जयंती पर विभिन्न अनुष्ठान व कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गोपाल धाम पर आयोजित पावन जयंती महोत्सव में राधा राम दरबार प्रभात फेरी मंडल एवं भक्तों द्वारा हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे शहर में जहां प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी श्री कृष्ण गोशाला होते हुए व गो माताओं को पूजन करने के बाद गोपाल धाम पर पहुंची। गिरिराज महाराज गोवर्धन धाम से गोपाल धाम पधारे और उनका वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान आचार्य भोले शंकर शर्मा, गोपाल गोवर्धन वाले आदि द्वारा श्री गिरराज महाराज का पंचामृत अभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा अपनी पत्नी गुंजा शर्मा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की। इस मौके पर संत पंडित गया प्रसाद जी महाराज की मूर्ति का भी अनावरण किया गया और पूजा अर्चना कर विराजमान कराया गया। बाबा की मूर्ति शीघ्र पंडित गया प्रसाद जी चौक (घंटाघर) पर स्थापित की जाएगी। ठाकुर जी के भक्तों द्वारा जहां भजनों के माध्यम से गिरिराज महाराज का गुणगान किया गया। गिरिराज महाराज के गोवर्धन धाम से आए विप्रो द्वारा उनके भव्य शृंगार किए गए। गिरिराज महाराज को छप्पन भोग लगाए गए और भव्य फूल बंगला भी सजाया गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed