{"_id":"6346dcde2c0d8645a74eba05","slug":"statue-of-hanuman-ji-in-the-temple-damaged-anger-among-people-hathras-news-ali3024717191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर लोगों से होती पुलिस की नोक-झोंक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सासनी गेट चौराहा पर हनुमान जी का एक छोटा मंदिर है। इस मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वहां काफी भीड़ लग गई। यहां सीओ सदर व कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा गया तो एक विक्षिप्त महिला द्वारा मंदिर में लगी हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ा गया है।
बुधवार की सुबह जब कुछ लोग इस मंदिर पर दर्शन करने के लिए आए तो वहां इन लोगों ने देखा कि किसी ने मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा तोड़ दी है। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां कुछ लोगों ने नाराजगी का इजहार किया। इन लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
वहां इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, हिंदू जागरण मंच के अभिषेक रंजन आर्य भी मौजूद थे। पुलिस ने पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा तो इसमें एक महिला मंदिर में प्रतिमा को तोड़ते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
इस महिला को मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताया जा रहा है। यह देखकर लोगों को गुस्सा तो शांत हो गया, लेकिन यहां कुछ युवकों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई की चौराहा पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है तो किसी ने उस महिला को देखा क्यों नहीं।