{"_id":"671542ef7bc8cd92dc02103b","slug":"statements-of-teachers-in-kritartha-murder-case-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kritarth Murder: आज दर्ज होंगे कृतार्थ हत्याकांड में शिक्षकों के बयान, एसडीएम कर रहे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kritarth Murder: आज दर्ज होंगे कृतार्थ हत्याकांड में शिक्षकों के बयान, एसडीएम कर रहे जांच
Mon, 21 Oct 2024 05:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:21 AM IST
सार
21 अक्टूबर को इस मामले में शिक्षकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का मुख्य बिंदु स्कूल में अवैध छात्रावास के संचालन के साथ बिना मान्यता के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन
मृतक कृतार्थ
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद में सहपऊ ब्लॉक के रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद अब विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मामले की जांच एसडीएम सादाबाद की अध्यक्षता में चल रही है।
विज्ञापन
21 अक्टूबर को इस मामले में शिक्षकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का मुख्य बिंदु स्कूल में अवैध छात्रावास के संचालन के साथ बिना मान्यता के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा। शिक्षकों से पूछा जाएगा कि स्कूल प्रबंधन का बच्चों और स्टाफ के साथ कैसा व्यवहार था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय 23 सितंबर को हुई इस हत्या में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल और उसके पिता सहित तीन अध्यापकों को जेल भेज दिया है। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि स्कूल में पढ़ाने वाले सभी अध्यापकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन