फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State GST raid on ghee manufacturing firm

Hathras: घी बनाने वाली फर्म पर राज्य जीएसटी का छापा, विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा ने की कार्रवाई

Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
सार

हाथरस के नाई का नगला स्थित निशा ट्रेडर्स एंड पैकेजर्स नामक फर्म पर छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों का काफिला नाई का नगला पहुंचने पर लोगों में खलबली मची रही। टीम ने फर्म पर पहुंचकर सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
State GST raid on ghee manufacturing firm
फर्म पर स्टेट जीएसटी की टीम की छापे मारी के दौरान खड़ी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा ने हाथरस के नाई का नगला स्थित एक फर्म पर छापामार कार्रवाई की है। इस फर्म पर पूजा में प्रयोग होने वाला घी तैयार किया जाता है। कर चोरी को लेकर की गई इस कार्रवाई में अघोषित रूप से काफी माल पकड़ने जाना बताया जा रहा है। यहां पूजा के लिए छोटी पैकिंग में घी तैयार किया जा रहा था। 

विज्ञापन


जीएसटी एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के निर्देश पर उपायुक्त शशिभूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में हाथरस के नाई का नगला स्थित निशा ट्रेडर्स एंड पैकेजर्स नामक फर्म पर छापामार कार्रवाई की गई। अधिकारियों का काफिला नाई का नगला पहुंचने पर लोगों में खलबली मची रही। टीम ने फर्म पर पहुंचकर सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मौजूद स्टॉक की गणना की। इस दौरान फर्म पर आवागमन को बंद कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक टीम की जांच जारी थी। जांच में एसआईबी के सहायक आयुक्त राजीव कुमार, सीटीओ सीमा उपाध्याय, पूर्णिमा शर्मा, सचल दल हाथरस के सीटीओ प्रेम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा शशिभूषण त्रिपाठी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed