फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stampede raids to prevent electricity theft in hathras

बिजली चोरी रोकने के लिए तबाड़तोड़ छापेमारी

Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stampede raids to prevent electricity theft in hathras
बिजली - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री की सख्ती का असर जिले के बिजली अफसरों पर 24 घंटे के भीतर ही दिखा। प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के आदेश पर शहर में बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को सख्त अभियान चलाया गया। शहर की सभी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं की एक टीम बनाकर कई इलाकों में छापेमारी कराई गई, जिससे बकाएदारों और बिजली चोरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता प्रथम गुलाब सिंह के निर्देशन में उपखंड अधिकारी प्रथम योगेश कुमार और उपखंड अधिकारी द्वितीय के नेतृत्व में सभी पांचों अवर अभियंताओं की टीम अभियान पर निकली। सबसे ज्यादा बकाया वाले गढ़ी तमना और खंदारी गढ़ी इलाके में इन टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे इन दोनों इलाकों में अफरा-तफरी के हालात बन गए।
विज्ञापन


कई उपभोक्ता घरों पर ताले जड़कर चले गए, जबकि कुछ घरों पर मिले नहीं। दिन भर चली कार्रवाई में टीम ने 20 लाख रुपये से ज्यादा के बकाए पर 128 बकाएदारों की बत्ती गुल कर दी, जबकि 22 लाख रुपये की वसूली भी की गई। एक्सईएन गुलाब सिंह का कहना है कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वह अपना बकाया जल्द से जल्द जमा करा दें, अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे और उनकी सघन निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed