{"_id":"67d82281385edd1ae006f37c","slug":"stampede-occurred-due-to-stone-pelting-and-fighting-between-two-parties-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव से मची भगदड़, 13 घायल, कुछ लोग लिए हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव से मची भगदड़, 13 घायल, कुछ लोग लिए हिरासत में
Mon, 17 Mar 2025 06:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:54 PM IST
सार
महिलाओं के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद पथराव भी हुआ। जिसमें 13 लोग घायल हुए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव चमरपुरा में फेंकी गई ईटें
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा में 16 मार्च रात को महिलाओं में किसी बात को लेकर हुई गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया, जिसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और और घायलों को सीएचसी सहपऊ में भर्ती कराया। एडीएम न्यायिक एसएन शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर भी गांव पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव चमरपुरा में जाबिर एवं भगवान सिंह के घर आमने-सामने हैं। रविवार की देर शाम दोनों परिवारों की महिलाओं में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। रात में जब उनके परिवार के पुरुष काम कर घर लौटे तो झगड़े ने तूल पकड़ लिया। दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
झगड़े में भगवान सिंह, बंटी, सोहिल, रीना, सत्यवती, अंजली, श्याम सिंह, रुखसाना, जंग बहादुर, शेरा, प्रवीन, प्रेम सिंह और नीरज घायल हो गए। इनमें से भगवान सिंह को रात में ही हाथरस रेफर कर दिया गया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है और पूरी तरह से शांति बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन