{"_id":"667a147925774783090a419b","slug":"staff-nurse-is-threatening-to-kill-her-husband-and-son-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116610-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्टाफ नर्स दे रही पति व बेटे को मरवाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्टाफ नर्स दे रही पति व बेटे को मरवाने की धमकी
Tue, 25 Jun 2024 06:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी ने एक स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टाफ नर्स उसका घर बर्बाद कर रही है और पति और बेटे को मरवाने की धमकी दे रही है। स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी ने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग, डीआईजी अलीगढ़, एसपी व सीएमओ को पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि पहचान होने की वजह से स्टाफ नर्स अक्सर उसके पति को फोन करती है और यह दबाव बनाती है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दे दें और उससे शादी कर लें। महिला उनके पति को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। स्टाफ उसे और उसके पति को मानसिक रूप से परेशान कर आत्म हत्या करने के लिए उकसा रही है। उसने 30 अगस्त 2014 को एक प्रार्थनापत्र एसपी को दिया, लेकिन महिला थाना पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। उसके बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद भी स्टाफ नर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।