फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Speeding bike rams into parked tanker

Hathras News: तेज रफ्तार बाइक खड़े टैंकर में घुसी, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Jan 2025 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 12:42 AM IST
सार

तीन लोग एक ही बाइक से एत्मादपुर आगरा से सादाबाद के गांव कोठी बढ़ार में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में आगरा रोड पर सीएनजी पंप के पास बाइक असंतुलित होकर खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई।

विज्ञापन
Speeding bike rams into parked tanker
मृतक यश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट 5 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे एक बाइक तेज रफ्तार से खड़े हुए टैंकर में जा घुसी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो घायलों को आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एत्मादपुर आगरा के मोहल्ला सत्ता निवासी यश पुत्र राकेश, आकाश पुत्र प्रमोद निवासी नगला भंगड़ी सादाबाद, रिशव पुत्र कृष्णमुरारी निवासी समाई एत्मादपुर, अंकित उर्फ भोला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सत्ता मोहल्ला एत्मादपुर आगरा एक ही बाइक से एत्मादपुर आगरा से सादाबाद के गांव कोठी बढ़ार में अंकित के बहनोई फौरन सिंह के भतीजे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में आगरा रोड पर सीएनजी पंप के पास बाइक असंतुलित होकर खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई, जिससे बाइक चला रहे यश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश और भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। रिशव को हल्की चोट आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद से चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed