{"_id":"63f26ecc6c3c8e16450989a5","slug":"specialist-doctors-did-not-come-to-jan-arogya-mela-patients-returned-without-treatment-hathras-news-c-2-1-48707-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जन आरोग्य मेले में नहीं आए विशेषज्ञ चिकित्सक, बिना इलाज लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जन आरोग्य मेले में नहीं आए विशेषज्ञ चिकित्सक, बिना इलाज लौटे मरीज
Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
मरीज की जांच करते चिकित्पसक। मुख्यमंंत्री जन आरोग्य मेले में चंदपा पीएचसी पर एक मरीज को देखते च
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदपा/हाथरस।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के नाम पर जिले में महज खानापूर्ति हो रही है। रविवार को चंदपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जन आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आए। अस्पताल में तैनात आयुष चिकित्सकों ने ही मरीजों को दवाएं दी। इससे गंभीर रोगियों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि चदंपा पीएचसी पर सिर्फ आयुष चिकित्सक की ही तैनाती है। रविवार को चंदपा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पीएचसी पर तैनात चिकित्सक ही ड्यूटी पर आए।
कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आए। जबकि मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाती है। मरीजों को उम्मीद थी कि मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे लेकिन उन्हें बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
- सीने में दर्द, हाथ में सून्न की समस्या है। इसका उपचार कराने के लिए यहां आया हूं। कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे। जो थे उन्होंने ईसीजी व एक्स-रे कराने को कहा है। वह भी यहां पर उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में निजी प्रयोगशालाओं में जांच करानी पड़ेगी। - संतोष कुमार
- घबराहट, घुटने और कमर में दर्द की बीमारी है। उम्मीद थी कि जन आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं है। आयुष चिकित्सक ने सिर्फ दवा दे दी। इनसे भी आराम नहीं हुआ तो निजी अस्पतालों में इलाज करना पड़ेगा। - रमेश, मरीज
- जिले में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की काफी कमी है। विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी काफी कम है। कुछ दिन पहले भी डीएम के माध्यम से इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। -डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ