फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP of loot in the battle on the street level Gangawar

सपा में लूट की लड़ाई सड़क पर ः गंगवार

Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP of loot in the battle on the street level Gangawar
कचौरा सुम्मेरपुर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के समापन के अवसर पर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। - फोटो : अमर उजाला
कचौरा सुम्मेरपुर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के समापन के अवसर पर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने सपा में चल रही परिवार की जंग पर कहा कि लूट मचाने वालों की सड़क पर लड़ाई से सिद्ध हो गया है कि जो परिवार को नहीं संभाल सकते वो प्रदेश को क्या संभालेंगे।
विज्ञापन


श्री गंगवार ने कहा कि सपा ने प्रदेश के साथ पूरी तरह खिलवाड़ करके रख दिया है। एक तरफ प्रधानमंत्री विदेशों में देश की इज्जत बढ़ा रहे हैं, पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं, देश को उन्नति की तरफ ले जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की दुर्दशा पर आंसू बहाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षाें के शासनकाल में सपा ने प्रदेश को पूरी तरह से लूट लिया है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की समझदार जनता भाजपा को सत्ता में लाने का निर्णय कर चुकी है। बोले कि वास्तव में परिवारवादी पार्टियों का यही हश्र होता है कांग्रेस से बड़ा इसका उदाहरण कोई हो नहीं सकता है। हो सकता है आगामी समय में ऑक्सीजन पर चल रही सपा जीवन के लिए अन्य राजनीतिक दलों से गठबंधन कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्व. मयंक शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि पर कचौरा सुम्मेरपुर के उमा आयुर्वेद भवन में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर               केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार एवं  रामकथा वाचक संत आचार्य विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि आज सात सौ से ज्यादा महिला-पुरुष मोतियाबिंद से निजात पा गए हैं। अतिथि द्वय ने कहा कि वास्तव में पीड़ित की सेवा नारायण सेवा है।

बता दें स्व. कृष्णलाल शर्मा चैरिटेबिल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति संस्था मथुरा के तत्वावधान में 18 अक्तूबर को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। परीक्षण उपरांत इसमें सात सौ ज्यादा महिला-पुरुष मोतियाबिंद ऑपरेशन के पात्र पाये गये। सभी का मथुरा के बाबा श्रीजी नेत्र चिकित्सालय में सफल ऑपरेशन किया गया।


ऑपरेशन के पश्चात सभी को पुन: कचौरा लाया गया।
इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, ईश्वरदयाल धर्म जागरण प्रमुख, सुरेश प्रताप गांधी पूर्व विधायक, नरेंद्र सिंह चौहान, बृजेश चौहान, प्रमुख ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा, कल्याण करोति केसुनील शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, भवानी श्ंाकर शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, अमलेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र, ओमपाल, रामसखी कठेरिया, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, शैलेश, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, रवींद्र कुमार, सुनील बाजपेयी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन राधाकृष्ण ने तथा अध्यक्षता सुरेश प्रताप गांधी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed