फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sp hathras academy defeated pawna hathras academy

रोमांचक मुकाबले में एसपी हाथरस ने पावना हाथरस को हराया

Sat, 20 Feb 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp hathras academy defeated pawna hathras academy
टी-20 टूर्नामेंट का उद्घाटन करते बृजेश चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगरपालिका क्रीड़ास्थल में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में एसपी हाथरस इलेवन ने हाथरस पावना क्रिकेट क्लब को कड़े मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। एसपी इलेवन ने 176 रन के लक्ष्य को अंतिम ओवर में एक विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
इससे पहले मैच की शुरुआत भाजपा नेता बृजेश चौहान ने गेंद खेलकर कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथरस पावना क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन का स्कोर खड़ा किया। पावना की ओर से आशीष ने दो चौकों व तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
विज्ञापन

दीपक ने भी अपनी 38 रन की पारी में दो चौके व चार छक्के जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी हाथरस की टीम ने एक विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। जिसमें अंकित ने छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली। राहुल ने भी तीन चौकों एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed