{"_id":"65771504388e6f5de807dbc7","slug":"sound-of-the-goat-stuck-in-the-boring-stopped-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बोरिंग में फंसी बकरी की आवाज आना हुआ बंद, खुदाई भी रोकी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बोरिंग में फंसी बकरी की आवाज आना हुआ बंद, खुदाई भी रोकी, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Mon, 11 Dec 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 07:26 PM IST
सार
हाथरस के मुरसान में 28 नवंबर से नलकूप के बोरिेंग में फंसी बकरी की 10 दिसंबर को आवाज आना भी बंद हो गया। जिसके चलते प्रशासन टीम ने बकरी को मरा हुआ घोषित कर खोदाई के कार्य को बंद करा दिया। 11 दिसंबर को खोदाई का कार्य पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
खुदाई का काम रहा बंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान स्थित कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर नगला हीरा सिंह के मुकेश पुत्र सौदान सिंह की बकरी 28 नवंबर को नलकूप के बोरिंग में गिर गई थी। जिसे प्रशासन के द्वारा छह दिन तक जेसीबी व पोकलेन मशीन के द्वारा निकालने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छठवें दिन 10 दिसंबर को नलकूप के बोरिंग से बकरी की आवाज आना भी बंद हो गया। जिसके चलते प्रशासन टीम ने बकरी को मरा हुआ घोषित कर खोदाई के कार्य को बंद करा दिया। 11 दिसंबर को खोदाई का कार्य पूरी तरह से बंद रहा। इसे लेकर पशु रक्षक दल सहित ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मुकेश ने अपनी बकरी को जिंदा या उसके शव को प्रशासन से निकालने की गुहार लगाई थी, लेकिन खुदाई कार्य पूरी तरह से बंद होने से सभी उम्मीदें धूमिल हो गईं।
विज्ञापन