{"_id":"6726474427497eed5205c2b3","slug":"son-in-law-dies-under-suspicious-circumstances-in-in-laws-house-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी को ससुराल में भाई दूज कराने आया दामाद, संदिग्ध हालात में हुई मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी को ससुराल में भाई दूज कराने आया दामाद, संदिग्ध हालात में हुई मौत, हत्या का आरोप
Sat, 02 Nov 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:08 PM IST
सार
दिनेश पत्नी उषा के साथ गांव से दो दिन पहले ससुराल में भाई दूज करवाने के लिए आए थे। उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर पीटने के बाद विषाख्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव टिपरस में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक के ससुरालयों पर विषाख्त पदार्थ खिलाने व पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना इगलास के गांव बेसवां निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र सुखराम की हाथरस के गांव टिपरस में ससुराल थी। वह पत्नी उषा के साथ गांव से दो दिन पहले ससुराल में भाई दूज करवाने के लिए आए थे। 2 नवंबर को उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर पीटने के बाद विषाख्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।