{"_id":"694ef3b6910cb4814c0efcb6","slug":"son-alleges-fathers-murder-files-complaint-hathras-news-c-56-1-sali1016-142328-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेटे ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेटे ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, सौंपी शिकायत
Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में कार्यरत वार्ड बाॅय की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतक के बेटे व अन्य परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
मृतक के बेटे चिंटू ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता संजीव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत थे। वह 20 दिसंबर को अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अगले दिन 21 दिसंबर 2025 को सलेमपुर रोड स्थित रजबहे में संजीव का शव उतराता मिला था।
परिजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने 20-21 दिसंबर की रात संजीव की रजबहे में डुबोकर हत्या की गई। चिंटू ने आरोप लगाए कि घटना के संबंध में थाना सादाबाद में लिखित सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को प्रार्थना पत्र सौंपकर मांग की है कि थाना प्रभारी सादाबाद को निर्देशित कर मृतक संजीव की हत्या का मुकदमा तत्काल दर्ज कराया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने उचित कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया। सीओ अमित पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।