{"_id":"67853677b161513c8d0773f2","slug":"soldier-from-kursanda-posted-in-the-jat-regiment-passed-away-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जाट रेजिमेंट में तैनात कुरसंडा के जवान का निधन, ड्यूटी के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जाट रेजिमेंट में तैनात कुरसंडा के जवान का निधन, ड्यूटी के दौरान गई जान
Mon, 13 Jan 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:21 PM IST
सार
नरेंद्र सिंह असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। चर्चा के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। उनका शव अभी तक गांव में नहीं आया है।
विज्ञापन
मृतक नरेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में तैनात गांव कुरसंडा के एक जवान का निधन हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान का शव अभी गांव नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव कुरसंडा निवासी नरेंद्र सिंह (41) पुत्र मोहन सिंह असम के जोरहाट में जाट रेजिमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। चर्चा के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि गांव कुरसंडा निवासी जवान नरेंद्र की हार्टअटैक से मौत होने की जानकारी मिली है, हालांकि उनका शव अभी तक गांव में नहीं आया है। अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन