फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ... so that's why the young man climbed on the water tank

... तो इसलिए पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक

Tue, 13 Sep 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
... so that's why the young man climbed on the water tank
पानी की टंकी पर चढ़ा बीडीसी चंद्रपाल सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव में पानी की समस्या को लेकर सोमवार को कुरसंडा ग्राम पंचायत के गांव नगला मिठास में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य टंकी के ऊपर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। इस दौरान गांव वालों की टंकी के आसपास भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, जलनिगम के जेई आदि गांव पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद नियमित जलापूर्ति के आश्वासन पर बीडीसी सदस्य चंद्रपाल नीचे उतरा।
नगला मिठास में दशकों से खारे पानी की समस्या है। टंकी से शुद्ध जल मिलना शुरू हो गया था। लेकिन पिछले 15 दिनों से फिर से टंकी से भी खारा पानी आने लगा था। इस वजह से लगभग दो सप्ताह से टंकी से पानी की आपूर्ति बंद है। गांव के निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने यह समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई लेकिन पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस पर सोमवार को बीडीसी सदस्य चंद्रपाल सिंह पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगे। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस कर्मी नीचे उतरने के लिए मनुहार करते रहे। काफी देर बाद जल निगम अवर अभियंता विपन वर्मा, ठेकेदार पप्पू के साथ गांव पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पाइप लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसमें आए दिन लीकेज होते रहता है। इस वजह से लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। जेई विपिन वर्मा ने दो दिन में पाइपों की लीकेज और वॉल को सही करवाकर पानी की आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद बीडीसी सदस्य चंद्रपाल टंकी से नीचे उतरने के लिए राजी हुए।
वहीं रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने भी आश्वासन दिया कि पेयजल की समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा। वहीं नलकूप ऑपरेटर राजकुमार ने बताया कि उन्हें 18 माह से वेतन नहीं मिला है। इसकी शिकायत उन्होंने जेई से की।

टंकियों का रखरखाव ग्राम पंचायतों के हवाले : जेई
जेई के अनुसार तीन वर्ष से जल निगम की टंकियों का रखरखाव ग्राम पंचायतों के हवाले है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि वर्ष 2021 से अभी तक उन्हें इस बाबत सूचना नहीं दी गई, जबकि वह कई बार जल निगम कार्यालय हाथरस में अधिकारियों को इस संबंध में लिखित पत्र दे चुके हैं। टंकी उन्हें हैंडओवर नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed