{"_id":"688a457776fb80524c0f8b26","slug":"snake-bit-monkey-attacked-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो को सांप ने डसा, एक महिला पर बंदर ने किया हमला, तीनों ट्रॉमा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो को सांप ने डसा, एक महिला पर बंदर ने किया हमला, तीनों ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
Wed, 30 Jul 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:47 PM IST
सार
गांव जुलापुर के बाबू सिंहखेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सर्प ने डस लिया। पोरा चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में शिवानी छत पर काम कर रही थीं। उन पर एक बंदर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में बीते 24 घंटे में दो लोगों को सांप ने डस लिया। इसके अलावा एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गांव जुलापुर निवासी 63 वर्षीय बाबू सिंह 29 जुलाई की दोपहर को खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। इधर, कासगंज रोड स्थित गांव नावली निवासी 26 वर्षीय रेखा घर में काम कर रही थीं। इस बीच उन्हें सांप ने डस लिया। उन्हें भी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन
पोरा चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर को 24 वर्षीय शिवानी छत पर काम कर रही थीं। उन पर एक बंदर ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया गया।
विज्ञापन