फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Small shop, big spirit... Khushboo's hard work sets an example.

Hathras News: छोटी दुकान, बड़ा हौसला... खुशबू की मेहनत बनी मिसाल

Sun, 07 Jun 2026 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 07 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Small shop, big spirit... Khushboo's hard work sets an example.
परचून की दुकान संभाल रहीं खुशबू। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खेरिया की खुशबू ऐसी ही महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने परचून की दुकान संचालित कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पहले खुशबू ने स्वयं सहायता समूह और ऋण की सहायता से गांव में एक छोटी परचून की दुकान शुरू की थी। शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ कारोबार शुरू हुआ, लेकिन मेहनत और लगन के बल पर दुकान की बिक्री बढ़ती गई। कारोबार से हुई आय के सहारे उन्होंने लगभग दो वर्ष में लिया गया ऋण भी चुकता कर दिया।
विज्ञापन

खुशबू बताती हैं कि कारोबार बेहतर होने पर उन्होंने दोबारा ऋण लेकर दुकान का विस्तार किया। अब उनकी दुकान पर दैनिक जरूरतों का अधिकांश सामान उपलब्ध रहता है, जिससे गांव के लोगों को भी सुविधा मिल रही है। दुकान से होने वाली आय परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ग्रामीण अंचल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता की यह कहानी सामाजिक बदलाव की सकारात्मक तस्वीर पेश कर रही है। खुशबू की मेहनत और सफलता आज अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और कारोबार, दोनों संभाल रहीं
खुशबू घर की जिम्मेदारियों के साथ दुकान का संचालन भी बखूबी कर रही हैं। सुबह घरेलू कार्य निपटाने के बाद वह दुकान संभालती हैं और ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखती हैं। उनका कहना है कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed