फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Slow pace of wheat procurement only two and a half percent purchases

Hathras News: गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार, केवल ढाई प्रतिशत खरीदारी, 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष आया 1600

Sat, 20 May 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 06:33 PM IST
सार

गेहूं खरीद के लिहाज से हाथरस प्रदेश में 35 वें स्थान पर है। 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 16 सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद के रफ्तार न पकड़ने के कारण अधिकारी खासे परेशान हैं। 

विज्ञापन
Slow pace of wheat procurement only two and a half percent purchases
गेंहू खरीद प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस में अप्रैल से शुरू हुई गेहूं की खरीद अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। एक अप्रैल से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष जिले में मात्र ढाई प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद के लिहाज से हाथरस प्रदेश में 35 वें स्थान पर है। 67 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक 16 सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद के रफ्तार न पकड़ने के कारण अधिकारी खासे परेशान हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद की शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। जिले के 68 क्रय केंद्रों पर 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था। मंडी में भी गेहूं का दाम 22 सौ रुपये क्विंटल चल रहा है। क्रय केंद्रों पर गेहूं का रेट 2125 रुपये तय किया गया है। अधिकारियों ने मोबाइल सेवा के तहत घर से गेहूं खरीदने की कार्य योजना तैयार की। इसके बाद भी गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। 
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। किसान क्रय केंद्र पर गेहूं लाने के मूड में नहीं हैं। इस कारण खरीद का आंकड़ा रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अभी तक जिले में 68 क्रय केंद्रों पर मात्र 16 सौ मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार का कहना है कि अभी तक 67 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 16 सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीदा हुई है। खरीद बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed