फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sky Hathras and Titans won the semi-final matches

Hathras News: स्काई हाथरस व टाइटंस ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

Mon, 12 May 2025 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sky Hathras and Titans won the semi-final matches
डीआरबी कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
डीआरबी कॉलेज के मैदान पर लक्ष्य अकेडमी की ओर से कराए जा रहे ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दोनों सेमीफाइनल खेले गए। पहले मुकाबले में हाथरस चैलजर्स की टीम को हाथरस टाइटंस ने हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्काई हाथरस की टीम ने हाथरस वारियर्स को पराजित किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हाथरस चैलजर्स के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने दस विकेट खोकर 124 रन बनाए। अश्वनी भाष्कर व लवन्या शर्मा ने 25-25 रनों का योगदान दिया। भानु चौधरी व लक्ष्य महेश गुप्ता ने तीन तीन विकेट लिए। हाथरस टाइटंस की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लक्ष्य महेश गुप्ता ने 40 व देव ने 27 रन बनाए। अश्वनी भाष्कर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य महेश गुप्ता को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला स्काई हाथरस व हाथरस वारियर्स के मध्य हुआ। वारियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 109 रन बनाए। प्रिंस ने 36 व करन ने 26 रनों का योगदान दिया। तरुण बघेल ने तीन व आदित्य ने दो विकेट लिए। स्काई हाथरस की टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। तरुण ने 64 व तेजस ने 32 रनों का योगदान दिया। माधव ने दो व करन ने एक विकेट लिया। तरुण को मैन आफ द मैच चुना गया। आज दोपहर को फाइनल मुकाबला हाथरस स्काई व हाथरस टाइटंस के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सहाय उपाध्याय इंटर कॉलेज मुरसान के प्रधानाचार्य मृदुल उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच की अपायरिंग राहुल कुमार, कृष्णा, विकास शर्मा व राज गौतम ने की। इस दौरान डॉ. मनोज शर्मा, आयोजक शेखर कश्यप, राहुल कुमार, गौरव पचौरी, राधवेंद्र गुप्ता, कुमुद गुप्ता, नवल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed