Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sky Hathras and Hathras Bulls teams won the matches

Hathras News: स्काई हाथरस और हाथरस बुल्स की टीमों ने जीते मुकाबले

Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sky Hathras and Hathras Bulls teams won the matches
डीआरबी कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर लक्ष्य एकेडमी के सौजन्य से चल रहे ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैचों में स्काई हाथरस और हाथरस बुल्स की टीमों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मैच में स्काई हाथरस के कप्तान तेजस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 10 विकेट खोकर 143 रन बनाए। विशाल ने 46 व तरुण ने 23 रन बनाए। पृथ्वी ने तीन व हर्ष ने चार विकेट लिए। हाथरस स्टार्स की ओर से पृथ्वी ने 28 और अश्विनी ने 18 रन बनाए। ओकेश ने चार व तरुण ने दो विकेट लिए। स्काई हाथरस की टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया। ओकेश को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में हाथरस चैलेंजर्स के कप्तान वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुरसान के खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अश्विनी भास्कर ने 49 व निशांत ने 25 रनों की पारी खेली। कृष्णा ने तीन व उज्ज्वल ने एक विकेट लिया। हाथरस बुल्स की ओर से उज्ज्वल ने 58 व कृष्णा ने 14 रनों की पारी खेली। टीम को दो विकेट से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन आफ द मैच कृष्णा को चुना गया। अंपायरिंग कृष्णा व विकास शर्मा ने की। इस मौके पर शेखर कश्यप, डाॅ. मनोज शर्मा, गौरव पचौरी, सतीश चौधरी, राहुल कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, दीपक गुप्ता, दिव्यांक भाटिया, सूरज, अरुण, गगन, मोहित चौधरी, लव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed