फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six teacher teachers suspended due to negligence in duty

ड्यूटी में लापरवाही पर छह शिक्षक शिक्षिकाएं सस्पेंड

Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six teacher teachers suspended due to negligence in duty
ड्यूटी में लापरवाही पर छह शिक्षक-शिक्षिकाएं निलंबित
विज्ञापन

एसडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने किया निलंबन
मोबाइल एप जनगणना न करने पर हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मोबाइल एप पर जनगणना न करने वाले पांच और बीएलओ की ड्यूटी कटवाने के लिए तहसील कर्मियों को हड़काने वाले एक शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने निलंबित शिक्षक शिक्षिकाओं को दूसरे विकास खंड़ों संबद्ध किया गया है।
जनगणना प्रीटेस्ट 2021 में पांच प्रगणकों (शिक्षक शिक्षिकाओं) द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं मोबाइल एप पर नहीं किया गया है। जिसे लेकर एसडीएम सासनी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊसवा के शिक्षक रामप्रतापसिंह, उपेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सारिका सिंह व नीलम सहित उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर के शिक्षक सोमेंद्र शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय अजरोई में तैनात शिक्षक बृजेश कुमार की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। जिसे कटवाने के लिए तीन सितंबर को बृजेश कुमार अपने तीन चार साथियों के साथ तहसील पहुंचे और ड्यूटी कटवाने के लिए अनावश्यक दबाव बनाने लगे। जिस पर तहसीलदार व एसडीएम ने समझाया कि निर्वाचन का कार्य एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। एक सितंबर से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस कारण अब किसी की ड्यूटी कटना संभव नहीं है। आरोप है कि बृजेश कुमार व उनके साथियों ने ड्यूटी कटवाने के लिए अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक व उसके साथियों ने एसडीएम कार्यालय में दबंग व्यक्तियों जैसा व्यवहार किया। एसडीएम की संस्तुति के आधार पर बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय भटीकरा सिकंदराराऊ से संबद्ध किया है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि छह शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed