फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six people injured in two-car collision

दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल

Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in two-car collision
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

हनुमान चौकी के निकट बृहस्पतिवार को निकट दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कस्बा के शिक्षक नगर निवासी मोहित व ऋषभ अपने मित्र ललित शर्मा निवासी मोहल्ला पथवारी व इगलास निवासी भोला के साथ अपनी कार से सासनी से अलीगढ़ जा रहे थे। अतुल शुक्ला पुत्र राजीव शर्मा व सूरज पुत्र ओमवीर सिंह अपनी कार से अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही असंतुलित होकर दोनों कारें आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

दुघर्टना इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए अलीगढ़ पहुंचाया। घायलों में अतुल शुक्ला व सूरज को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मोहित, ऋषभ व भोला को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया। ललित शर्मा की हालत संतोषजनक होने के कारण परिजन उपचार के बाद घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed