{"_id":"6a5d352133f7590c05039364","slug":"six-month-sentence-in-a-case-of-death-due-to-negligence-hathras-news-c-56-1-hts1004-151599-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लापरवाही से मौत के मामले में छह माह की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लापरवाही से मौत के मामले में छह माह की सजा
Mon, 20 Jul 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
न्यायालय ने 16 साल पुराने दुर्घटना के मामले में अभियुक्त को दोषी करार देते हुए छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियुक्त की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
अप्रैल 2010 में अभियुक्त आरिफ खां निवासी डीगरपुर थाना मैनाठोर (मुरादाबाद) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरिफ के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले का ट्रायल एसीजेएम कोर्ट में चल रहा था। मामला काफी समय से लंबित होने के कारण सुनवाई में तेजी लाई गई। शनिवार को कोर्ट ने सबूत व गवाहों के आधार पर आरिफ को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।