{"_id":"6793f32adda836fedf0821f8","slug":"six-drone-didi-selected-proposal-sent-to-government-hathras-news-c-56-1-mrt1060-126063-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छह ड्रोन दीदी का हुआ चयन, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छह ड्रोन दीदी का हुआ चयन, शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार दिए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जनपद से छह ड्रोन दीदी का चयन किया है। जिन्हें शासन की ओर ड्रोन मुहैया कराकर स्वरोजगार दिया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
जनपद में स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार दिया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिए जा रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के बदलते स्वरुप को लेकर अब ड्रोन से खेतों में कीटनाशक दवाओं के साथ खाद अदि का छिड़काव किए जाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। इस तकनीक को बढ़ावा दिए जाने के लिए पहले से मौजूद एक ड्रोन दीदी के द्वारा अन्य कई महिलाओं को इसके लिए तैयार किया गया। इसमें से प्रशासन की ओर से छह ड्रोन दीदी का चयन कर लिया गया है।
इस ड्रोन दीदी को शासन स्तर से ड्रोन उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। करीब 10 लाख रुपये कीमत के इस ड्रोन को बतौर अनुदान प्रदान किया जाएगा। यानि शासन को कुल 60 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। जिला विकास अधिकारी प्रेम नाथ यादव ने बताया कि जिले को जल्द ही छह नई ड्रोन दीदी दिए जाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।