{"_id":"6a94981a1d43a2ebd0085c26","slug":"six-buses-from-noida-departed-even-before-6-am-hathras-news-c-56-1-hts1003-153478-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह छह बजे से पहले ही चली गईं नोएडा की छह बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह छह बजे से पहले ही चली गईं नोएडा की छह बसें
Mon, 31 Aug 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
रविवार की सुबह नौ बजे बस स्टैंड पर खड़ी नोएडा डिपो की बस। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक अवकाश के बाद रविवार को काम पर लौटने वाले यात्रियों की वजह से बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। स्थिति यह रही कि सुबह नोएडा रवाना होने वाली छह बसें निर्धारित समय छह बजे से पहले ही यात्रियों से भरकर मार्ग पर रवाना हो गईं।
डिपो प्रबंधन द्वारा लगातार सवारियां भरने के कारण बसों को समय से पूर्व ही एक-एक कर रवाना कर दिया गया। बाद में पहुंचे यात्रियों को बस स्टैंड पर रुककर इंतजार करना पड़ा। अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ने से सुबह के समय बस स्टैंड पर नोएडा के लिए धड़ाधड़ बसों को रवाना किया गया।
यहां रात के समय खड़ी होने वाली बसों का सुबह चार बजे से संचालन शुरू होता है। हर आधा घंटे पर समय सारिणी के अनुसार बसें रवाना होती हैं, लेकिन रविवार को लगातार नोएडा की सवारियां बस स्टैंड पर पहुंचने के कारण सुबह छह बजे तक करीब छह बसों को रवाना किया जा चुका था, जबकि सामान्य दिनों में यह बसें साढे़ आठ बजे तक रवाना हो पाती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद यात्रियों को नोएडा से बसों के आने का इंतजार रहा। जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंचती, वैसे ही वह यात्रियों से भर जाती। हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नोएडा डिपो की ओर से राहत देते हुए करीब पांच अतिरिक्त बसों का संचालन भी शुरू किया गया है, जबकि हाथरस डिपो की ओर से भी तीन एसी बसों को नियमित रूप से नोएडा के लिए संचालित किया जा रहा है। दोपहर के समय भी हाथरस डिपो ने नोएडा के लिए दो अतिरिक्त बसें लगाईं। माना जा रहा है कि सोमवार को भी सुबह चार बजे से दिल्ली व नोएडा के लिए यात्रियों की भरमार रहेगी।