{"_id":"6ace58805637d0e4b108b6aa","slug":"six-animals-died-due-to-strangulation-like-disease-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान: अमरपुर गांव में गला घोंटू जैसी बीमारी से छह पशुओं की मौत, पशुपालकों में दहशत, टीम ने बांटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान: अमरपुर गांव में गला घोंटू जैसी बीमारी से छह पशुओं की मौत, पशुपालकों में दहशत, टीम ने बांटी दवा
Tue, 13 Oct 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:43 PM IST
सार
जगदीश सिंह ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उनकी एक गाय की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद उनकी भैंस और उसके बच्चे की भी मौत हो गई। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह की गाय और बाबू की भैंस की भी मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
अमरपुर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते पशु चिकित्सक
- फोटो : पशु चिकित्सा विभाग
विस्तार
मुरसान के गांव अमरपुर में पशुओं में गला घोंटू जैसी बीमारी फैलने से पशुपालकों में दहशत है। गांव में अब तक करीब छह पशुओं की मौत होने की जानकारी मिली, जबकि कई पशु बीमार हैं। मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार पशुओं की जांच की और दवाएं बांटीं।
विज्ञापन
गांव निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उनकी एक गाय की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद उनकी भैंस और उसके बच्चे की भी मौत हो गई। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह की गाय और बाबू की भैंस की भी मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं, कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान तेज सिंह की गाय बीमार बताई गई हैं। लगातार पशुओं की मौत से पशुपालक चिंतित हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को गांव में पशुपालन विभाग आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय मुरसान की टीम ने गांवअमरपुर और ताजपुर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी डॉ. पूरन सिंह, संयुक्त निदेशक बदायूं ने पशुपालन विभाग की योजनाओं और टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में बताया। नोडल अधिकारी ने टीकाकरण कार्य का सत्यापन किया। इस दौरान विकास शर्मा, सोनू चौधरी, गौरव चौधरी, प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी मुरसान, गिर्राज सिंह, वीरेंद्र सिंह और जयपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।