{"_id":"64f5ecaea01d20558806d11a","slug":"sitting-in-the-shade-of-a-tree-crying-seven-people-including-two-children-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैठे थे पेड़ की छांव में, तेज रफ्तार बोलेरो ने रोंदा, दो महिला व दो बच्चों सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैठे थे पेड़ की छांव में, तेज रफ्तार बोलेरो ने रोंदा, दो महिला व दो बच्चों सहित सात घायल
Mon, 04 Sep 2023 08:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:11 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान कस्बे के मथुरा रोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठीं दो महिला व दो बच्चों सहित सात लोगों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी से राहत के लिए पेड़ की छांव में बैठे बच्चों, महिलाओं सहित सात लोगों को तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने रोंद दिया। हादसे में सातों घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हाथरस में मुरसान कस्बे के मथुरा रोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठीं दो महिला व दो बच्चों सहित सात लोगों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो चालक हाथरस से मथुरा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। रास्ते में संकट मोचन मंदिर के निकट पेड़ की छांव में भावना निवासी भूडरी अपने दो बेटे अमन व यमन के साथ बैठी थी। वहीं पर मुन्नी देवी अपने पति हेतराम निवासी तेहरा सोनई और मुरसान के गांव उदयभान के रहने वाले नारायण सिंह व अमन बैठे थे।
विज्ञापन
बोलेरो चालक सभी को रौंदते हुए तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जिससे वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सातों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भावना, मुन्नी देवी और नारायण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।