{"_id":"66866880d0af8055bf07e80c","slug":"sit-investigation-continues-in-hathras-accident-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: एसआईटी जांच जारी, 60 से अधिक के दर्ज हो चुके बयान, सेवादारों की गिरफ्तारी को लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: एसआईटी जांच जारी, 60 से अधिक के दर्ज हो चुके बयान, सेवादारों की गिरफ्तारी को लगी पुलिस
Thu, 04 Jul 2024 03:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:37 PM IST
सार
पुलिस की टीमें सेवादारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाथरस हादसे में आज देर शाम तक शासन को जांच रिपोर्ट भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
सत्संग में आए हुए अनुयायी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ के फुलरई, मुगलगढ़ी पर 2 जुलाई को हुए हादसे की जांच कर रही एसआईटी लगातार मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस की टीम सेवादारों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
एडीजी की अगुवाई में पुलिस लाइन हाथरस में बयान दर्ज करने का काम जारी है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। बयान दर्ज कराने के लिए प्रत्यक्षदर्शी, घायलों व उनके परिवारों को भी बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, पुलिस की टीमें सेवादारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाथरस हादसे में आज देर शाम तक शासन को जांच रिपोर्ट भेजी जा सकती है। इस मामले में आईजी की अगुवाई में एक टीम गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन