फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Siren will ring when smoke rises, water sprinkling will start from the roof

Hathras News: धुआं उठने पर बजेगा सायरन, छत से शुरू होगा पानी का छिड़काव

Wed, 12 Jul 2023 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Siren will ring when smoke rises, water sprinkling will start from the roof
बागला जिला अस्पताल में धुआं उठने पर सायरन बज उठेगा और छत पर लगाए जा रहे फौव्वारों से पानी का छिड़काव शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में इसके लिए पानी की पाइप लाइन, सेंसर और अलार्म लगा दिया गया है। अस्पताल परिसर में एक वाटर टैंक भी बनाया जा रहा है, जिसके जरिए पानी का स्टॉक रखा जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 1.84 करोड़ रुपये की लागत से आग लगने की स्थिति में बचाव की यह व्यवस्था की जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ इस परियोजना का कार्य कर रहा है। बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों की ओपीडी होती है। दो मंजिल के इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की सुविधाएं भी हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों के वार्ड, ऑपरेशन थियेटर , कार्यालय हैं। अस्पताल कर्मचारियों के रहने के लिए आवास भी बने हुए हैं।
विज्ञापन


इस व्यवस्था में धुआं सूचक यंत्र लगा होने के कारण आग लगने के दौरान मरीजों की जान पर कोई जोखिम नहीं होगा। महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी सहित पूरे अस्पताल परिसर को पाइप लाइन, सेंसर, आदि उपकरणों से कवर किया गया है। धूम्रपान भी तीमारदार अस्पताल परिसर में नहीं कर सकेंगे। सीएमएस डाक्टर सूर्य प्रकाश ने बताया कि पाइप लाइन, सेंसर और अलार्म अस्पताल में लगा दिए गए हैं। पानी के टैंक का निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed