{"_id":"641482d8c5f9f482540f426e","slug":"sir-tired-of-going-round-but-kisan-samman-nidhi-not-come-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साहब, चक्कर लगाकर थक गई, लेकिन किसान सम्मान निधि नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साहब, चक्कर लगाकर थक गई, लेकिन किसान सम्मान निधि नहीं आई
Fri, 17 Mar 2023 08:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:40 PM IST
सार
सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव और मंस्या में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसान सम्मान निधि, जलभराव, हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने आदि से संबंधित शिकायतें आईं।
विज्ञापन
चौपाल में समस्या सुनते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव और मंस्या में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ नीरज, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। दोनों गांवों के ग्राम सचिवालय पर लगाई गई चौपाल में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रेमवती पत्नी मान सिंह ने चौपाल में शिकायत देते हुए बताया कि वह सम्मान निधि बनवाने के लिए कई जगह चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सम्मान निधि नहीं आई है। बहाने बनाकर उन्हें टाल दिया जाता है। आसिफ ने आवास और हैंडपंप रिबोर के लिए अफसरों से शिकायत की। जंगजीत ने शिकायत में बताया है कि उनके घर के सामने जलभराव है, जिसकी वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। यदुवीर सिंह ने बताया कि उनकी वृद्धा पेंशन नहीं आ रही है। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
चौपाल में उपस्थित रहे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग से बात कर जल्दी समस्या का समाधान कराया जाएगा। चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग, एडीओ पंचायत मुकेश पचौरी, डॉ. प्रेमपाल सिंह, कानूनगो देवी शरण शर्मा, लेखपाल अनिल गौतम, कृषि विभाग से राधा कृष्ण, मंस्या ग्राम प्रधान कन्हैयालाल, नौगांव प्रधान प्रतिनिधि सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन