फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SIR: Mapping of 6.97 lakh voters completed

एसआईआर : 6.97 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Tue, 09 Dec 2025 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
SIR: Mapping of 6.97 lakh voters completed
जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 6,97,045 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिले में कुल 11,63,525 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके सापेक्ष अब तक करीब 73 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम अतुल वत्स ने शेष मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्र भरने का कार्य 95 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले की तहसील सासनी में एसआईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अन्य तहसीलों में भी कार्य तेजी से चल रहा है। जिलेभर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 1295 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मतदान केंद्रों पर प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई है, वहां सुधार के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि शेष बचे कार्य को भी तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए गए हैं।


एक नजर में एसआईआर की स्थिति
कुल मतदाता : 11,63,525
मैप किए गए मतदाता : 6,97,045
मैपिंग प्रगति : 73 फीसदी
गणना प्रपत्र पूर्ण : 95 फीसदी
जिले में तैनात बीएलओ : 1295
सासनी तहसील में कार्य पूरा
खराब प्रगति वाले बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed