फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Singer Pankaj Udhas connection with Hathras

Pankaj Udhas: काका की नगरी पर भी चला था पंकज की आवाज का जादू, दो बार आए थे हाथरस

Tue, 27 Feb 2024 03:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:47 AM IST
सार

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुए शाम-ए-गजल कार्यक्रम में पंकज उधास दो बार आ चुके हैं। पंकज उधास की गजलों को सुनने के लिए हाथरस के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रोता पहुंचे थे। पंकज उधास के निधन से हाथरस वासियों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
Singer Pankaj Udhas connection with Hathras
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर गायक पंकज उधास की मृत्यु की खबर से काका हाथरसी की नगरी हाथरस में भी उनके प्रशंसक शोक में डूब गए। पंकज की गजलों से हाथरसवासियों का भी गहरा नाता रहा है। मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुए शाम-ए-गजल कार्यक्रम में वह दो बार आ चुके हैं। पंकज उधास की गजलों को सुनने के लिए हाथरस के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रोता पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय व उनके अनुज ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सबसे पहले मेला श्रीदाऊजी महाराज में गजल गायकी के कार्यक्रम का आयोजन कराया था। इसमें मशहूर गजल गायक पंकज उधास आए थे। उन्होंने पूरी रात अपनी गायकी से श्रोताओं को बांधे रेखा था। दूसरी ओर वर्ष 2012 में फिर से मेला श्रीदाऊजी महाराज में एक शाम गजल के नाम कार्यक्रम का आयोजन दीपक शर्मा ने कराया। इस दौरान भी गजल गायक पंकज उधास की गजलों को सुनने का मौका यहां के गजल और गीत प्रेमियों को मिला था। यहां पकज उधास दाऊजी महाराज को नमन करना नहीं भूले थे। उन्होंने हास्य कवि पद्मश्री कवि काका हाथरसी का भी जिक्र किया था। 

विज्ञापन

2012 में जब पहली बार ग़ज़ल संयोजक बना था। तब दिवंगत पकंज उधास हाथरस आए थे। इस दौरान श्रोताओं ने गजल का भरपूर आनंद लिया था। आधा घंटे के कार्यक्रम को श्रोताओं की खूब तवज्जो मिली थी। -दीपक शर्मा, पूर्व संयोजक शाम-ए-गजल

विज्ञापन
विज्ञापन

गजल गायकी की दुनिया में पंकज उधास विश्व विख्यात गायक थे। जब वह हाथरस आए थे, तो वह दाऊजी महाराज के दर्शन करके बहुत खुश हुए थे। उन्होंने कहा था कि पहली बार ब्रज की रज में आने का मौका मिला है। मैं चाहता हूं कि हर साल यहां पर आता रहूं। -रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed