{"_id":"68507b6d6becdae3de0823df","slug":"sikandrarau-youth-dies-in-accident-in-bulandshahr-hathras-news-c-63-1-sali1025-103237-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिकंदराराऊ के युवक की बुलंदशहर में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिकंदराराऊ के युवक की बुलंदशहर में हादसे में मौत
Tue, 17 Jun 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी शोएब (20) पुत्र भूरा अंसारी की रविवार को सुबह बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
शोएब रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ बाइक से बुलंदशहर में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। शादी में शामिल होने के बाद तीनों युवक बाइक से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक बुलंदशहर से थोड़ा आगे चले, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोए समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शोएब का शव घर पहुंचा तो परिजन ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।