फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandrarao Exhibition from December 5

Exhibition: सिकंदराराऊ में 5 दिसंबर से लगेगी नुमाइश, तैयारियां शुरू, सांसद अनूप प्रधान करेंगे उद्घाटन

Tue, 02 Dec 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 06:07 PM IST
सार

हाथरस के सिकंदराराऊ में नुमाइश 5 दिसंबर को शुरू होगी। इसका सासंद अनूप प्रधान उद्घाटन करेंगे। नुमाइश को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। पूरा नुमाइश परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।

विज्ञापन
Sikandrarao Exhibition from December 5
नुमाइश के लिए लगते झूले - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बे में इस वर्ष नुमाइश की शुरुआत 5 दिसंबर से होगी। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि पूरे साल कस्बावासियों को नुमाइश का इंतजार रहता है।

विज्ञापन


नुमाइश के आयोजन शिवम गुप्ता, गरुण सिंघल व बाबर सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 20 वर्ष से जनता की मांग पर नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। नुमाइश में जनता के मनोरंजन के लिए झूले और खेल-तमाशे लगाए जाते हैं। इसके अलावा चाट-पकौड़ी के अलावा खजला, हलवा पराठा व अन्य व्यंजनों की दुकानें भी लगती हैं। महिलाओं के लिए शृंगार सामग्री के अलावा रोजमर्रा की जरूरत के सामान और युवाओं के लिए चश्मा व खेल के के सामान की दुकानें लगाई जाती हैं। 
विज्ञापन


यह आयोजन पांच दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के मध्य तक चलेगा। नुमाइश को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। पूरा नुमाइश परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। पांच दिसंबर को इसका शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed