{"_id":"5ec03eaa8ebc3e907149beef","slug":"sikanderrau-assault-stone-pelting-several-people-injured-for-not-taking-ration-items-sikandhra-rahu-news-ali233842347","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: राशन का सामान नहीं लेने पर मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: राशन का सामान नहीं लेने पर मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी
विज्ञापन
सिकंदराराऊ: कस्बा पुरदिलनगर में पथराव और मारपीट के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर में शनिवार की शाम को चेयरमैन परिवार द्वारा राशन वितरण के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। चेयरमैन परिवार के ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंटें भी फेंकी गईं। कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा पुलिस और पीएससी के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह हालात को संभाला। झगड़े में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने एक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि शनिवार की शाम को चेयरमैन परिवार के लोग कस्बे के गरीब और जरूरतमंदों को राशन के पैकेट वितरित कर रहे थे। चेेयरमैन ने रिश्तेदार शौकत को राशन का पैकेट देना चाहा तो उसने कह दिया कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनके पास पर्याप्त राशन है। इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, जिसने झगड़े का रूप ले लिया।
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव भी कर दिया गया। कुछ ही देर में चौक पर ईंट ही ईंट नजर आने लगी। चेयरमैन परिवार का ही रियाज पत्थर लगने और पिटाई से घायल हो गया। उसे कोतवाली पुलिस ने चिकत्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई थी।