फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shutter shocked at the arrival of the labor enforcement officer

सादाबाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पहुंचत ही धड़ाधड़ गिरे शटर, व्यापारियों से नोंकझोंक

Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shutter shocked at the arrival of the labor enforcement officer
श्रम प्रवर्तन अधिकारी का घेराव, नोकझोंक
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए अभियान के दौरान हंगामा
गांधी मार्केट के व्यापारियों ने अचानक हुई कार्रवाई का किया विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। साप्ताहिक बाजार बंदी का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। इसकी शिकायतें शासन तक भी पहुंच रही हैं। लिहाजा बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम सादाबाद पहुंच गए। उनके पहुंचते ही नगर के सभी बाजारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। दुकानदारों की श्रम प्रवर्तन अधिकारी से नोकझोंक भी हो गई।
बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने नगर के मुख्य जवाहर बाजार, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट, विनोबा नगर चौराहा सहित अन्य कई जगहों पर छापा मारा। उन्होंने जैसे ही डायरी खोलकर दुकानों के नाम लिखने शुरू किए, वैसे ही दुकानदार और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरा दिए। गांधी मार्केेट में दुकानदारों व व्यापारियों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को घेर लिया और अचानक की गई इस कार्रवाई का विरोध जताया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि सादाबाद में बाजार बंदी के दिन ज्यादातर दुकानें खुली हुई थीं, जिनके नाम नोट कर लिए गए हैं। कई व्यापारियों ने ने स्वेच्छा से दुकानों को बंद कर लिया। इस वजह से इस बार तो इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन अगली बार सीधे चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियम के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed