फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shridauji fair started with Shri Ganesh worship and flag worship

श्री गणेश पूजन एवं ध्वज पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीदाऊजी मेला

Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shridauji fair started with Shri Ganesh worship and flag worship
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ बुधवार को श्री गणेश पूजन एवं ध्वजा पूजन के साथ हुआ। इस मौके पर ध्वज पूजन के बाद ध्वज को मंदिर के शिखर पर स्थापित कर किया गया। सुबह एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। यह रैली मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
श्री गणेश पूजन एवं ध्वज पूजन अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार यादव, मेला मजिस्ट्रेट विपिन शिवहरे एवं पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंदिर पर सभी अधिकारियों का स्वागत मंदिर सेवायत प गोवर्धन नाथ पवन चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

गणेश पूजन एवं ध्वजा पूजन मुख्याचार्य पंडित उपेंद्र नाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में पंडित पुलकित चतुर्वेदी व पंडित प्रवीन चतुर्वेदी ने संपन्न किया। मौके पर गणेश जी महाराज एवं दाऊजी महाराज की आरती उतारी गई। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री दाऊजी जन्मोत्सव के संयोजक अतुल आंधीवाल एड. ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार, नायाब तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय व सतेंद्र सिंह एवं पूर्व मेला रिसीवर शरद अग्रवाल एड, दुर्गेश गुप्ता, प्रताप सिंह, नंदकिशोर नंदू, रवि शर्मा, अशोक गोला, प्रमोद दहलवी, दिनेश पंडित, मेला कोतवाली प्रभारी केडी शर्मा, बांके विहारी, अशोक, मुकेश, धीरज वार्ष्णेय एड, डॉ नीरज वार्ष्णेय, मोहित अग्रवाल, बिल्लू पुजारी, दिनेश खारदार व पंकज शर्मा हनुमान गुरु आदि थे।

दो सितंबर को होगा विधिवत उद्घाटन
मेला श्री दाऊजी महाराज का अनौपचारिक उद्घाटन तो बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन हो गया लेकिन मेले का विधिवत उद्घाटन देवछट वाले दिन दो सितंबर को होगा। इस बार मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीएल वमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed